फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by giving water to the goat from the well, the young man killed the woman with an ax

Jhansi News: कुएं से बकरी को पानी पिलाने से नाराज युवक ने कुल्हाड़ी मारकर की महिला की हत्या

Fri, 09 Jun 2023 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Angered by giving water to the goat from the well, the young man killed the woman with an ax
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव बसरिया में कुएं से बकरी को पानी पिलाने से नाराज युवक ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बसरिया गांव निवासी बिहारी प्रजापति की पत्नी पुक्खन देवी (42) बुधवार दोपहर खेत में बकरियां चराने गई थी। बकरियों को पानी पिलाने के लिए वह मानवेंद्र सिंह खंगार के खेत में बने कुएं पर चली गई। कुएं से पानी निकालकर बकरियों को पिलाने लगी। पुलिस का कहना है कि यह देखकर मानवेंद्र आग-बबूला हो गया। वह पुक्खन को गालियां देने लगा। गालियां देने से मना करने पर मानवेंद्र ने डंडे से पुक्खन की पिटाई की। पुक्खन के अधमरा होकर गिर पड़ने पर कुल्हाड़ी से उसके सिर में वार किया और भाग गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक पुक्खन कुएं के पास घायलावस्था पड़ी रही। मौके से निकले गांव के लोगों ने इस संबंध में महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे लेकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed