{"_id":"61d74febc152a66e204bc49c","slug":"anger-over-playing-with-modi-s-security-union-minister-did-a-lesson-for-longevity-jhansi-news-jhs2126019188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की सुरक्षा में खिलवाड़ पर आक्रोश, केंद्रीय मंत्री ने दीर्घायु के लिए किया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की सुरक्षा में खिलवाड़ पर आक्रोश, केंद्रीय मंत्री ने दीर्घायु के लिए किया पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में खिलवाड़ का मामला सामने आने के बाद झांसी में भाजपा और हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बृहस्पतिवार को भाजयुमो ने मशाल जुलूस निकाला तो केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सिद्धेश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय का पाठ और पूजा अर्चना की।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में जो खेल हुआ है, वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। पीएम पंजाब के लोगों को कुछ देने के लिए जा रहे थे लेकिन ये बहुत गलत घटना हो गई। अपनी नीति की वजह से आज कांग्रेस इस स्थिति में पहुंच गई है। लोग सब समझ गए हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि पंजाब के भटिंडा में जो घटना हुई, वो कांग्रेस की सोची समझी चाल थी। वहां की सरकार ने जिस प्रकार से सुरक्षा में चूक की, उससे साफ पता चला है कि प्रधानमंत्री पर आक्रमण की साजिश थी। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सुधीर सिंह, डीके तिवारी, बाबूलाल तिवारी, राकेश गुप्ता, प्रदीप सरावगी, प्रमोद कुमार राजपूत, डॉ. कंचन जायसवाल, तिलक यादव, गिरजा तिवारी, चित्रा सिंह, सावित्री कुशवाहा, अंकुर दीक्षित, मनोज गुप्ता, प्रियांशु डे, रोहित गोठनकर, परमजीत सिंह, उदय लुहारी, राहुल तिवारी मौजूद रहे। वहीं, भाजपा युवा मोर्चा ने खंडेराव गेट से मिनर्वा चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। महानगर अध्यक्ष इं. अमित सिंह जादौन ने कहा कि ये कांग्रेस की नाकामी और बचकानी मानसिकता वाले नेतृत्व की बौखलाहट है। इस दौरान रवि राजपूत, मुकुल द्विवेदी, राहुल तिवारी, गौरव तिवारी, सौरभ वाजपेयी, प्रणय अग्रवाल, अनिल सेन, अमन राय, विनय प्रताप सिंह, मंगलम दुबे, विकास सहगल, मोहित पोरवाल, अनुज द्विवेदी मौजूद रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू महासंघ ने इलाइट चौराहे पर पंजाब सरकार और कांग्रेस का पुतला दहन किया। वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का काफिला रोके जाने के बाद उनकी हत्या की साजिश हो सकती थी। ये शर्मनाक कृत्य है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
झांसी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे शिक्षकों ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन सौंपा। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेताओं ने केंद्र सरकार से पुन: पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है। इस मौके पर जितेंद्र दीक्षित, मृत्युंजय सिंह, देवेश शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, चरण सिंह, शिव कुमार पाराशर, अब्दुल नोमान, अकील अहमद, मोहम्मद अफजल, गौरव तिवारी, रवि तिवारी, अमित पाराशर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
------------------------