फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Anger erupted over power cuts, slogans like take the electricity... give us electricity echoed

Jhansi News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, गूंजे बिजना ले लो... बिजली दे दो

Mon, 26 May 2025 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over power cuts, slogans like take the electricity... give us electricity echoed

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ किए जा रहे जनाक्रोश आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने बिजना ले लो... बिजली दे दो के नारे लगाए। वहीं बिजली अफसरों को बुलाकर हाथ के पंख थमाए और समस्या निदान की मांग उठाई। बिजली अफसरों ने भी यहां पब्लिक को संबोधित किया और शीघ्र समस्या सुधार का भरोसा दिलाया।

बुंदेलखंड बिजली जनाक्रोश आंदोलन के तीसरे दिन कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील तिवारी ने कहा कि हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन सरकार हमें सोलहवीं सदी के हालात में चाहती हैं कि ज़िन्दगी गुज़ारें। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि यहां 3000 मेगावाट बिजली बन रही है और हम बिजली के लिये तरस रहे हैं। बुन्देलखण्ड में बनने वाली बिजली पहले बुन्देलखण्ड को दी जाय उसके बाद बचे तो कहीं भी दी जाए। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता रघुराज शर्मा ने वार्ता के दौरान कहा कि यदि अब बिजली की सुचारू आपूर्ति नहीं की गई तो अधिकारियों के बंगलों पर उनके बंगलों की बिजली काट कर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र सिंह पारीछा, गयादीन कुशवाहा, मनोज गुप्ता, छोटे राजा कमर, ध्र्रुव सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, बीएल भास्कर, एड अफजाल, पंकज रावत, चौधरी परवेज, पार्षद आशीष रायकवार, युथप जैन पिंकी, आशीष तिवारी, एड राजेन्द्र शर्मा ने संबोधित किया। मौके पर विभिन्न दलाें के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन डॉ. सुनील तिवारी व आभार मुकेश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed