{"_id":"56f04e674f1c1bbe1bf14d7d","slug":"and-no-hook-on-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल पर और कसी नकेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल पर और कसी नकेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
jhansi hindi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सामूहिक नकल में अब दो और कॉलेज नप गए हैं। कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने दोनों कॉलेजों की परीक्षाएं निरस्त कर पचास हजार रुपये आर्थिक जुर्माना भी लगा दिया है।
बांदा के बदौसा में गुलाब रानी महाविद्यालय में बीती 16 मार्च को शाम की पाली में उड़ाका दल ने छापा मारा था। उड़ाका दल को वहां छात्र-छात्राएं नकल करते मिले थे। उड़ाका दल की रिपोर्ट में सामूहिक नकल की पुष्टि होने पर कुलपति ने 16 मार्च की शाम पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है।
इसके अलावा सोमवार को कुलपति ने विश्वविद्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में लगी एलईडी में कुलपति को शाम पाली की परीक्षा के दौरान जालौन के लक्ष्मीदेवी महाविद्यालय, मदारीपुर के छात्र-छात्राएं सामूहिक नकल करते दिखे।
विज्ञापन
फुटेज के आधार पर वीसी ने मदारीपुर के कॉलेज की शाम पाली की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। साथ ही दोनों कॉलेजों पर 50-50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। निरस्त हुई परीक्षाओं की दोबारा परीक्षा होने की तिथि अभी तय नहीं की गई है, लेकिन यह परीक्षाएं अब विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में ही होंगी।
जालौन नकल माफिया पर कार्रवाई कब
नकल माफियाओं के खिलाफ विश्वविद्यालय ने अब थोड़ी सख्ती दिखानी तो शुरू कर दी है, लेकिन बुंदेलखंड में नकल का केंद्र माने जाने वाले जालौन पर रहमदिली जारी है। सूत्रों के मुताबिक यदि उच्च अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाले रिकॉर्ड की मॉनीटरिंग करा ली जाए, तो जालौन के नकल माफिया की कारगुजारी पता चल जाएगी। आधा दर्जन कॉलेजों का मालिक जालौन के एक नकल माफिया के एक भी कॉलेज पर परीक्षा शुरू होने के बाद से कार्रवाई नहीं हुई है।