फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An uncontrollable car crushed two bike riders near Narayan Bagh

Jhansi News: नारायण बाग के पास बेकाबू कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
An uncontrollable car crushed two bike riders near Narayan Bagh

विज्ञापन

झांसी। शनिवार देर-रात नारायण बाग के गेट नंबर एक सामने एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। दोनों युवकों के नीचे गिरने पर कार उनको कुचलते हुए भाग निकली। युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब दस बजे एक तेज रफ्तार कार नारायण बाग के रास्ते से होकर गुजरी। स्कूटर पर शिवाजी नगर निवासी नितिन (40) पुत्र कमलेश एवं नंदराम (43) पुत्र रघुवर दयाल उधर से गुजर रहे थे। कार चालक ने रफ्तार कम करने के बजाए उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। चालक कार समेत भाग निकला। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed