{"_id":"6442da55dc485921ff06a304","slug":"an-old-man-who-went-out-in-search-of-his-granddaughter-was-run-over-by-a-train-and-died-jhansi-news-c-11-1-79868-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पोती की खोज में निकले वृद्घ की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पोती की खोज में निकले वृद्घ की ट्रेन से कटकर मौत
Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर चार के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्घ की मौत हो गई। वृद्घ पोती की खोज में भोपाल जा रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को जानकारी दी।
ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चारके पास रेल पटरियों पर एक वृद्घ का शव पड़ा मिला। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन थाना जीआरपी पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत गांव शिवपुरी जमड़ार कुंडेश्वर निवासी प्रेमाराम यादव (63) पुत्र रामचरन के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि मृतक प्रेमाराम यादव की पोती 14 अप्रैल से घर से लापता है। वह उसकी खोजबीन कर रहे हैं। बताया कि प्रेेमाराम यादव बृहस्पतिवार को घर से पोती की खोज में निकला था। उसने शाम को चार बजे अपने बेटे राकेश को मोबाइल पर बताया था कि वह पोती की खोजबीन के लिए भोपाल जा रहा है। आशंका जताई जा रही है रेल पटरियां पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।