झांसी: अमृतसर विशाखापटनम एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, मंगला एक्सप्रेस पर पथराव
दोपहर करीब ढाई बजे करारी से झांसी स्टेशन के बीच अमृतसर विशाखापटनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस(20808) के इंजन में पटरियों के पास घूम रहा मवेशी (जानवर) टकरा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर विशाखापटनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सोमवार को मवेशी(जानवर) टकराने से इंजन का रेलगार्ड टूट गया। इस समस्या के कारण ट्रेन में दूसरा इंजन लगाना पड़ा। इस घटना से ट्रेन आधे घंटे लेट हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे करारी से झांसी स्टेशन के बीच अमृतसर विशाखापटनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस(20808) के इंजन में पटरियों के पास घूम रहा मवेशी (जानवर) टकरा गया। उस समय तो चालक ट्रेन को उसी स्थिति में झांसी स्टेशन तक ले आया। यहां जांच में इंजन का रेलगार्ड (इंजन के आगे सुरक्षा के लिए लगा रहने वाला लोहे का एंगल) टूटा पाया गया। इस पर चालक ने उक्त इंजन से आगे ट्रेन को चलाने से मना कर दिया। बाद में ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ा गया। ट्रेन की देरी के कारण यात्री परेशान रहे।
मंगला एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन रोकी
डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच मंगला एक्सप्रेस के इंजन पर अराजक तत्वों ने पथराव किया। इस कारण चालक को ट्रेन मौके पर रोकना पड़ी। हालांकि, इंजन का कोई नुकसान न पहुंचने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।
सोमवार दोपहर 11.50 बजे मंगला एक्सप्रेस(12618) डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। एक पत्थर इंजन में आकर लगा। आवाज आने पर चालक को ट्रेन मौके पर रोकना पड़ी। ट्रेन के रुकने के बाद सहायक चालक ने इंजन की जांच की। सब ठीक मिलने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना के कारण ट्रेन आठ मिनट तक मौके पर खड़ी रही। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जांच की, लेकिन किसी अराजक तत्व का पता नहीं लग सका।