{"_id":"615a06e98ebc3e09f437120c","slug":"amrit-festival-the-message-of-freedom-given-in-pedestrian-jhansi-news-jhs2058150175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का संदेश देने की खातिर निकाली पैदल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का संदेश देने की खातिर निकाली पैदल रैली
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को पैदल रैली आयोजित हुई। रैली में छात्र-छात्राओं समेत शहर के अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। इसमें छात्र-छात्राओं को आजादी का संदेश दिया गया।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शादाब असलम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ध्यानचंद स्टेडियम से आरंभ होक र बीकेडी चौराहा, आशिक चौराहा, तहसील, रानीलक्ष्मीबाई पार्क होते हुए रैली मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचकर खत्म हुई। इसमें करीब चार सौ से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
समापन स्थल पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित हुए। मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने सभी को प्रमाण पत्र दिए। महापौर ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अपने देश को जानने का अवसर है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की, उनसे हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। दूसरे सत्र में नगर निगम में आईट्रिपलसी परिसर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्रा-छात्राओं, पुलिस, व्यापारी समेत अन्य व्यक्तियों को इसकी कार्यप्रणाली की बारीकियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल रहे।