{"_id":"5d41f5708ebc3e6cab1f7248","slug":"american-diamond-rakhi-will-decoratd-brothers-wrist-jhansi-news-jhs1448478192","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमेरिकन डायमंड राखी और स्टोन धागे से सजेगी भाइयों की कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमेरिकन डायमंड राखी और स्टोन धागे से सजेगी भाइयों की कलाई
Thu, 01 Aug 2019 03:10 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बाजारों में सज गईं राखी की दुकानें।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को देश भर में भाई बहन के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाएगा। शहर भर में राखियों का बाजार भी सज गया है। वैसे तो बाजारों में कई डिजाइन की राखी मौजूद हैं, लेकिन अमेरिकन डायमंड राखी और स्टोन धागे लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछली बार के मुकाबले इस वर्ष राखियों के दामों में दस से बीस फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
बाजार में इस बार आकर्षक राखियों की भरमार है। दस रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां मौजूद हैं। आकर्षक बनावट और रंगों वाली राखियां बहनों को काफी पसंद आ रही हैं। बाजार में लेडीज लुंबा राखी, लेडीज लटकन, कड़े वाली राखी की कीमत दस रुपये से लेकर सौ रुपये में बिक रही है। वहीं स्टोन मेटल और कड़ा राखी की कीमत अस्सी रुपये से दौ सौ रुपये है। बच्चों के लिए फैंसी, टेडी बियर राखी, म्यूजिकल राखी, बैंड वाली राखी दस रुपये से डेढ़ सौ रुपये में और कुंदन राखी सौ रुपये से ढाई सौ रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन
अमेरिकन डायमंड राखी सौ रुपये से एक हजार रुपये में और स्टोन धागा दस रुपये से सौ रुपये में मिल रहा है। राखी विक्रेता पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार बाजारों में राखियों की काफी वैरायटी मौजूद हैं, जो महिलाओं को काफी पसंद आ रही है। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी कर रहा है। हालांकि अभी बाहर भेजने वाले लोग ही खरीदारी कर रहे हैं। दस अगस्त से बाजार में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन