फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ambulance driver dies in highway accident.

Jhansi News: हाईवे पर हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत

Fri, 04 Sep 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver dies in highway accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी /निवाड़ी। झांसी-खजुराहो हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। निवाड़ी भाटा रेस्ट एरिया के पास एक एंबुलेंस अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक मन्नू कुशवाहा (36) की मौके पर ही मौत हो गई।
मन्नू कुशवाहा झांसी में मरीज छोड़ने के बाद मऊरानीपुर लौट रहा था। निवाड़ी भाटा के पास ओवरटेक करते समय उसकी एंबुलेंस अज्ञात वाहन से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। चालक मन्नू वाहन में बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही रोड पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सीआरओ संजय सिंह चंदेल भी एंबुलेंस के साथ पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मन्नू कुशवाहा अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी अनीता और चार छोटे बच्चे राखी (10), जानवी (8), खुशी (5) और एक वर्षीय बेटा है। मन्नू ही एंबुलेंस चलाकर परिवार का एकमात्र सहारा था। गांव के अखिलेश श्रीवास ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed