फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala tiranga yatra toaday in rani jhansi city

गणतंत्र के जश्न में डूबा झांसी का शहर, आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

Fri, 24 Jan 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
amar ujala tiranga yatra toaday in rani jhansi city
अमर उजाला द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की बैठक मे शामिल हुए सम्मानित नागरिक।
झांसी। अमर उजाला के साथ गणतंत्र दिवस के जश्न में झांसी झूम उठी है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर सभी उत्साहित हैं। इस अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए शुक्रवार को ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। राष्ट्र को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे, तो फिर देर किस बात की है, आप भी हो जाइये यात्रा का हिस्सा बनने के लिए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा इलाइट - इलाहाबाद बैंक रोड पर स्थित पुलिस अस्पताल के पास से शाम चार बजे शुरू होगी, जो इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा में बग्घी पर भारत माता और घोड़ों पर रानी लक्ष्मीबाई अपनी महिला सिपहसलारों के स्वरूपों के साथ चलेंगी। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगे होंगे, तो वहीं सौ फीट का तिरंगा झंडा भी अपना आकर्षण बिखेरगा। बैंडों से राष्ट्र भक्ति के तराने गूंजेंगे, तो वहीं हर किसी की जुबां पर भारत माता की जय व वंदेमातरम के उद्घोष होंगे। कई स्कूलों के बैंड भी यात्रा में कदमताल करेंगे। कलाकारों की टोलियां देश की संस्कृति के रंग बिखेरती हुईं यात्रा में चलेंगी। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा।
विज्ञापन

यात्रा का हिस्सा बनने के लिए हर कोई उत्साहित है। आप भी न चूकें, राष्ट्र को समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनने से। तिरंगे के सम्मान में खुद आएं और अपने साथियों को भी साथ लाएं।

उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अमर उजाला द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के ल?

उत्तर प्रदेश महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अमर उजाला द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के ल?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed