{"_id":"5d0e84a08ebc3e67cc6d5dd6","slug":"amar-ujala-shoping-festival-jhansi-news-jhs141937161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली व फिल्मी गीतों से सजी शाम में हुई खूब खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली व फिल्मी गीतों से सजी शाम में हुई खूब खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेली व फिल्मी गीतों से सजी शाम में हुई खूब खरीदारी
झांसी। ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला मैदान में लगे ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में शनिवार को आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसमें युवाओं व बच्चों ने बुंदेली गीतों को गाया। साथ ही मोहम्मद रफी व किशोर कुमार के फिल्मी गीत भी गुनगुनाए, जिन्हें सुनने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। इसके साथ ही लोगों ने फेस्टिवल में जमकर खरीदारी भी की। महिलाओं ने मेकअप का सामान भी खूब खरीदा।
फेस्टिवल में शाम होते ही लोग अपने - अपने परिवारों के साथ उमड़ पडे़। सांस्कृतिक मंच पर द वॉयस म्युजिक ल ग्रुप आर्केस्ट्रा के कलाकारों में राज शर्मा, राजकुमार दुआ, राजेश कनौजिया, उदित नारायण शर्मा, विनय नामदेव, शारदा शर्मा, श्याम केजरीवाल ने मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गानों को गाया। लोगों जिन्हें सुनकर मंत्रमुग्ध हो उठे। संचालन अरविंद ठाकुर ने हास्य व्यंग्य से भरे चुटक ले सुनाकर किया।
इधर ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में महिलाओं ने कान के झुमके, टॉप्स, लिपस्टिक आदि की खूब खरीदारी की। बच्चों ने विभिन्न झूलों का जमकर आनंद उठाया। वहीं अपने परिवार के साथ आइसक्रीम का मजा भी लिया। आकर्षक गीत संगीत में डूबे परिसर में लोग देर रात तक उमड़ते रहे। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।