फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amar Ujala Aparajita campaign held in Jhansi, UP

अमर उजाला अपराजिता अभियान: विद्यार्थियों ने लिए नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ

Fri, 02 Aug 2019 12:18 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita campaign held in Jhansi, UP
अपराजिता अभियान - फोटो : Amar Ujala

‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत जागरूकता संगोष्ठी हुई, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से होने वाले लाभ बताए गए। साथ ही यातायात नियमों की जीवन सुरक्षा में अहमियत बताई गई। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई।

विज्ञापन


छावनी परिषद विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र सैनी ने कहा कि छात्राएं किसी भी अप्रिय बात पर चुप न रहें, बल्कि आवाज उठाएं। वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा करें, चाहे वो खेल हो या शिक्षा।
विज्ञापन


उप निरीक्षक शिवम सिंह ने छात्र छात्राओं 100 नंबर डायल, 1090 के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये टोल फ्री नंबर आम जनता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से बनाए गए हैं। उन्होंने यातायात नियमों को जीवन सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि बच्चे इनडोर गेम की बजाय आउटडोर गेम खेलें, जिससे सर्वांगीण विकास होगा। कांस्टेबल सोनम सिंह ने छात्राओं से कहा के प्रत्येक नारी को अपने जीवन का लक्ष्य जरूर तय कर लेना चाहिए और उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापिका दीपिका मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण और प्रकृति के सिद्धांतों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रकृति हम सभी को समान रूप से अपना आशीष प्रदान करती है। प्रकृति से हमें जीवन यापन संबंधी सभी महत्वपूर्ण वस्तुएं प्राप्त होती हैं। इसके लिए हमें भी प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए प्रयास करने होंगे। आवश्यकतानुसार ही जल एवं प्राकृतिक वस्तुओं का उपभोग करना चाहिए।


इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा, विद्यालय प्रभारी रघुवीर यादव, प्रधानाध्यापक आनंद स्वरूप तिवारी, दीपक कुमार दुबे, अमित यादव, राघवेंद्र सिंह, रमजान अहमद, प्रवीण यादव, पूर्णिमा साहू, सतीश चंद्र, दीपा पटेल, सावित्री उपाध्याय, निशा यादव, कैलाशी देवी आदि मौजूद रहीं। संचालन हर्ष हयारण ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed