{"_id":"59627f4a4f1c1bb4368b46bd","slug":"allert","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू को लेकर मेडिकल कॉलेज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू को लेकर मेडिकल कॉलेज अलर्ट
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
medical jhansi news
- फोटो : demo pic
झांसी।
डेंगू, मलेरिया को लेकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। कॉलेज परिसर में बुखार सहायता केंद्र के साथ ही आठ-आठ बेड के दो ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रचार-प्रसार के लिए पैंफ्लेट्स, होर्डिंग तैयार करवा ली हैं। वहीं, जांच में संभावित मरीज मिलने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश माइक्रोबायोलोजी विभाग को दिए गए हैं।
दिल्ली में डेंगू, मलेरिया समेत जल जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर राज्य में इसको लेकर पहले से तैयारी कर रहा है। झांसी में अभी तक डेंगू, मलेरिया का कोई मरीज तो नहीं मिला है लेकिन बारिश के मौसम के मद्देनजर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि चिकित्सालय परिसर में बुखार सहायता केंद्र बनाया गया है। वहीं, पीडिया और मेडिसिन विभाग में आठ-आठ बेड के दो ब्लॉक बनाए गए हैं। यदि भविष्य में मरीजों की संख्या ज्यादा आती है, तो अलग वार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा डेंगू, मलेरिया के मरीजों के लिए मच्छरदानी के अलावा मलेरिया की दवा खरीद ली हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग को डेंगू, मलेरिया की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू के कारण और लक्षण
- यह रोग एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होता है।
- इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर के उभरे चकत्तों से खून रिसता है।
- पेट खराब, कमजोरी, दस्त, चक्कर, भूख न लगने की समस्या हो जाती।
- जब रोगी का तापक्रम सामान्य नहीं होता, तब रक्त में प्लेटलेट्स कम हो जाती।
- कई मामलों में यह रोग जानलेवा हो सकता है।
मलेरिया के कारण और लक्षण
- यह रोग प्लास्मोडियम गण के प्रोटोजोआ परजीवियों से फैलता है।
- इस रोग में जोड़ों में दर्द, उल्टी, रक्ताल्पता की समस्या हो जाती है।
- अहम लक्षण है अचानक तेज कंपकंपी के साथ ठंड लगना, फिर तुरंत बुखार आना।
- गंभीर मलेरिया से मूर्च्छा या मृत्यु भी हो सकती है।