{"_id":"69ebe1fe5291464fca03c4bc","slug":"allegation-shots-fired-after-attempting-to-stop-youth-taking-away-sister-jhansi-news-c-11-jhs1004-782772-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : बहन को ले जा रहे युवक को रोकने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : बहन को ले जा रहे युवक को रोकने पर की फायरिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बहला-फुसलाकर बहन को ले जा रहे युवक को रोकने पर उसने भाई व उसके दोस्त पर फायर कर दिया। मां ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि युवती घर लौट आई है। उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शाहजहांपुर की महिला कोतवाली थाना क्षेत्र में परिवार सहित रहती है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि 22 अप्रैल की रात 10 बजे अंकुश उसकी 22 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जा रहा था। फिल्टर रोड पर जब भाई ने बहन को अंकुश के साथ जाते देखा तो उसने दोस्त के साथ मिलकर अंकुश को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि अंकुश ने तमंचे से फायर कर दिया। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया था। अगले सुबह युवती घर पहुंच गई। जांच की जा रही है।