फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All-round burden on parents increased, school bus fare increased by 20 percent

Jhansi News: अभिभावकों पर बढ़ा चौतरफा बोझ, 20 फीसदी तक बढ़ा स्कूली बस का किराया

Sun, 02 Apr 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
All-round burden on parents increased, school bus fare increased by 20 percent
झांसी। स्कूली बस और वैन का किराया भी 20 फीसदी तक बढ़ गया है। इससे अभिभावकों पर चौतरफा बोझ बढ़ा है। क्योंकि, किताबों से लेकर स्कूली ड्रेस तक की कीमतें तो पहले ही बढ़ चुकी हैं। ऐसे में कई परिजनों ने तो बच्चों का स्कूली वाहन हटाने तक का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन

हाल फिलहाल न तो पेट्रोल और न ही डीजल के दाम बढ़े हैं। मगर निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल लाने और फिर स्कूल से घर छोड़ने के लिए लगे वाहनों का किराया बढ़ा दिया गया है। किराया में भी कोई पांच या दस प्रतिशत नहीं, बल्कि 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। किसी का एक, किसी के दो तो किसी के तीन बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। ऐसे में अभिभावकों पर दो सौ रुपये से लेकर छह सौ रुपये तक का बोझ हर महीने बढ़ गया है। इससे पहले स्कूल 27.5 प्रतिशत तक फीस भी बढ़ा चुके हैं। वहीं, किताबों की कीमतें भी 25 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। यही नहीं, ड्रेस की कीमतें भी 150 से 200 रुपये तक बढ़ चुकी है। स्कूलों ने अपने यहां की ड्रेस भी बदल दी है। लगातार महंगी होती बच्चों की पढ़ाई से अभिभावक बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन


सिर्फ आदेश जारी करना काफी नहीं, अभियान चले
शिक्षा विभाग की तरफ से हाल ही में स्कूलों को एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी छात्र को किसी खास दुकान से स्कूली सामान, किताबें खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। साथ ही पांच सालों के भीतर ड्रेस न बदली जाए। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सिर्फ आदेश जारी करना काफी नहीं है। विभाग को अभियान चलाकर मनमानी करने वाले स्कूलों को चिह्नित करके कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले अभिभावक
स्कूली वाहन का किराया इस बार 20 फीसदी तक बढ़ गया है। पिछले साल तक जहां स्कूली वाहन की 900 रुपये फीस ली जाती थी, इस बार 1100 रुपये प्रतिमाह देने पड़ रहे हैं। - प्रवीण सिंह, सीपरी बाजार।


फीस से लेकर किताबों के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। अब स्कूली वाहनों का भी किराया बढ़ गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों की मनमानी पर रोक लगानी चाहिए। - इमरान खान, जीवनशाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed