फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh yadav will be come tommorow

कल आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Tue, 02 Mar 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav will be come tommorow
झांसी। समाजवादी पार्टी का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को ओरछा में शुरू होगा। शिविर के दूसरे दिन बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिविर में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री तीन मार्च को पूर्वाह्न 11.40 बजे झांसी हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से निवाड़ी जिले में स्थित शिविर स्थल ओरछा क्लब एंड रिसॉर्ट पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन भी शिविर में हिस्सा लेंगे। शिविर में झांसी, ललितपुर और जालौन जिले की नौ विधानसभाओं के 100-100 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सपाइयों ने ओरछा में कई होर्डिंग लगाए थे, जिन्हें सोमवार की रात उतार लिया गया। इस बारे में सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने होर्डिंग, बैनर आदि न लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते ये हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed