{"_id":"6429c9c67f071cbc3c02d204","slug":"akhilesh-is-not-a-well-wisher-of-the-backward-a-supporter-of-the-mafia-prakash-pal-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-67257-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश पिछड़ों के हितैषी नहीं, माफिया के समर्थक: प्रकाश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश पिछड़ों के हितैषी नहीं, माफिया के समर्थक: प्रकाश पाल
विज्ञापन
झांसी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश यादव माफिया के संरक्षक और माफिया अतीक अहमद के समर्थक हैं। सपा विधायक पूजा पाल को सोचना चाहिए कि कैसे वो अपने पति के हत्यारे के समर्थकों के साथ हैं। विधायक बनना नहीं, पति के हत्यारों को सजा दिलाना ज्यादा जरूरी है। अखिलेश यादव खुद को पिछड़ा वर्ग का हितैषी कहते हैं, मगर प्रयागराज में हुए हत्याकांड के बाद न तो वो उमेश पाल के घर गए और न ही सिपाही संदीप निषाद के यहां। इसलिए वो पिछड़ों के हितैषी नहीं हैं। प्रकाश पाल झांसी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का संविधान में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि रामायण पर जब हमला किया गया तब यूपी में इन्वेस्टर समिट होनी थी। चूंकि, यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी है और समिट में देश-दुनिया से इन्वेस्टर आ रहे थे। इसलिए दंगा फैलाने और प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए रामचरित मानस पर टिप्पणी की गई। धार्मिक ग्रंथ की प्रतियां जलवाईं। ताकि दंगा होने लगे।
अखिलेश यादव को विकास विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि जब इन्वेस्टर समिट समाप्त हो गई तो सपा के कार्यालय से सारे पोस्टर, बैनर उतर गए। ये विपक्षी दलों का एजेंडा है, जब लोकसभा चुनाव होता है तो शाहीन बाग में धरना दिलवाते हैं। जब यूपी का चुनाव होता है तो किसान आंदाेलन कराते हैं। चुनाव खत्म तो धरना-प्रदर्शन खत्म। मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाने के मुद्दे पर बोले कि लोग हर शुभ कार्य में गंगाजल का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
सारस का दोस्त समुदाय विशेष का इसलिए गए अमेठी
झांसी। प्रकाश पाल ने कहा कि अगर सारस का दोस्त समुदाय विशेष का न होता हो अखिलेश यादव न तो अमेठी जाते और न ही कानपुर के चिड़ियाघर। अगर सपा प्रमुख को पशु-पक्षी से प्रेम होता तो कूनो प्राणी उद्यान में चार चीता शावकों के जन्म लेने पर उन्हें खुशी होती और वह मध्य प्रदेश शावकों को देखने जाते। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीता लाए थे, इसलिए वो नहीं गए। ब्यूरो
जिन पर आपराधिक मामले उन्हें टिकट नहीं
झांसी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं, उनको पार्टी टिकट नहीं देगी। किसी बाहरी को मेयर का टिकट देने की चर्चाओं पर बोले कि भाजपा टिकट की शर्त पर किसी को भी ज्वाइन नहीं कराती है। जनसंघ से ही यही नीति रही है। पार्टी में ही कई मजबूत दावेदार हैं। कहा कि 10 अप्रैल तक अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी। मऊरानीपुर में साधन सहकारी संघ के चुनाव में सहयोगी दल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विरोध पर बोले कि इस पर रिपोर्ट तलब की जाएगी। निकाय चुनाव के बाद संगठन का विस्तार होगा। ब्यूरो