फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agro ecological jon will be made bundelkhand

एग्रो इकोलॉजिकल जोन बनेगा बुंदेलखंड

Wed, 13 May 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Agro ecological jon will be made bundelkhand
झांसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को बुंदेलखंड के किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड में जैविक खेती के प्रयोग पर जोर देने के लिए कहा। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को एग्रो इकोलॉजिकल जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। परिचर्चा में झांसी समेत बुंदेलखंड के 100 किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में जैविक खेती का विस्तार हो रहा है। सरकार किसानों की आर्थिक समृद्घि के लिए काम कर रही है। बुंदेलखंड योगी सरकार की प्राथमिकता पर है। पेयजल और सिंचाई के स्थाई निदान के लिए काम किए जा रहे हैं। किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जाएगा। इस दौरान किसानों ने प्रदेश अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, शरद प्रताप सिंह, मंजू गुप्ता, लल्ला अवधेश प्रताप, नीलम सारंगी, कमल, श्याम बिहारी गुप्ता, प्रवेश गोस्वामी, संदीप घोष मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
गेहूं खरीद में लाएं तेजी
झांसी। राज्यस्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अफसरों के साथ वीडियो कांफ्र ेंसिंग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में एफ पीओ को प्रमोट किया जाएगा। जनपद झांसी में एफ पीओ का कार्य सराहनीय है। बुंदेलखंड क्षेत्र में गेहूं क्रय की प्रगति संतोषजनक नहीं है इसे बढ़ाये जाने के प्रयास किए जाएं। जहां पानी की पर्याप्त उपलब्धता है वहां धान को प्रोत्साहित किया जाए। बुंदेलखंड क्षेत्र में गेहूं खरीद कम हो रही है अभी तक 35000 मीट्रिक टन की खरीद की गई, जो कम है। उन्होंने कहा कि किसानों को समस्या ना हो अपनी उपज को केंद्र तक लाने मेंए यह सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन कूपन के संबंध में किसानों का सहयोग किया जाए। उन्होंने दलहन खरीद में भी तेजी लाए जाने के साथ चना की एमएसपी से कम में खरीद होने पर चिंता व्यक्त की। कृषि मंत्री ने बुंदेलखंड में मोटा अनाज की बुवाई पर जोर दिया। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में एफ पीओ को बढ़ावा दिया जाएगा। किसान बाजार विकसित किए जाएंगे जहां किसान अपनी उपज को बेच सकें। गोष्ठी में प्रमुख सचिव कृषि, प्रमुख सचिव पशुपालन, आयुक्त ग्राम्य विकास, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, जेडीसी चंद्रशेखर शुक्ला, जेडीए एके पांडे, डीडी मंडी सी पी तिवारी, डीडी उद्यान भैरम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed