फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agriculture University became the model of solar energy in Bundelkhand

बुंदेलखंड में सोलर एनर्जी का मॉडल बना कृषि विश्वविद्यालय

Mon, 03 Jan 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Agriculture University became the model of solar energy in Bundelkhand
झांसी। बुंदेलखंड में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय सोलर एनर्जी का मॉडल बन गया है। 30 फीसदी बिजली विश्वविद्यालय सौर ऊर्जा से ही इस्तेमाल कर रहा है। इससे हर महीने दो लाख रुपये तक की बचत हो रही है।
विज्ञापन

झांसी में वर्ष 2014 में कृषि विश्वविद्यालय को मंजूरी मिल गई थी। साल 2016 में पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो गई। विवि में 2018 में सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो गया था। पूरे विश्वविद्यालय में बिजली का लोड 1498 किलोवाट है। विश्वविद्यालय के इंजीनियर साहिल गुप्ता के मुताबिक मौजूदा समय में यहां पर लगभग 450 किलोवाट सोलर एनर्जी से प्राप्त बिजली का उपयोग किया जा रहा है। शैक्षणिक भवन, प्रशासनिक भवन, विद्यार्थी, छात्रावास और स्टाफ आवास की बिजली का उपयोग सोलर पैनल के जरिए किया है। अक्तूबर 2020 में यहां पर 1.27 लाख यूनिट बिजली का बिल आया था। जबकि, 2021 अक्तूबर में 98 हजार यूनिट बिल आया है। ऐसे में 29 हजार यूनिट की बचत कृषि विश्वविद्यालय ने सोलर एनर्जी के जरिए की है। ऐसे में पिछले अक्तूबर की तुलना में इस साल सवा दो लाख रुपये की बचत हुई है। मई तक विश्वविद्यालय ने 70 किलोवाट सोलर पैनल और बढ़ाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय बुंदेलखंड का पहला ऐसा संस्थान है, जहां पर 30 फीसदी बिजली का उपयोग सोलर एनर्जी के जरिए किया जा रहा है। आने वाले समय में इसको और बढ़ाने की योजना है। - डॉ. अरविंद कुमार, कुलपति, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed