फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agricultural University will also develop as a tourist destination

Jhansi News: पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा कृषि विश्वविद्यालय

Tue, 25 Jun 2024 05:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University will also develop as a tourist destination
- पर्यटन विभाग को भेजा जा रहा है प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आने वाले समय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा। लोग विश्वविद्यालय के हरे-भरे परिसर में सैर-सपाटे के साथ ऑर्गेनिक फल व सब्जियों का भी स्वाद ले सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
देश के मात्र तीन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों में झांसी का रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भी शामिल है। विश्वविद्यालय में भव्य भवन के अलावा हरा-भरा परिसर भी है। यह जैविक खेती का भी बड़ा हब है। कमोबेश सभी राज्यों के विद्यार्थी यहां स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने आते हैं। अब आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाएगा। यहां पर्यटक बोटिंग का मजा ले सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां मोर, कबूतर, बतख, गाय आदि पशु-पक्षी भी होंगे। सैर सपाटे के साथ पर्यटक ऑर्गेनिक फल व सब्जियों काे भी चख सकेंगे। पर्यटन स्थल की मान्यता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

00000000
फोटो----
विश्वविद्यालय के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से लोगों को प्रकृति के करीब आने का मौका मिलेगा। साथ ही वे जैविक खेती के बारे में भी जान सकेंगे। जैविक फल-सब्जियों का स्वाद भी ले सकेंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजा जाएगा। - डा. अशोक कुमार सिंह, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
ई-कार से घूम सकेंगे परिसर
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का परिसर लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है। पर्यटक पूरे परिसर को घूम सकें, इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से ई-कार की व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों को इसका निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। विश्वविद्यालय परिसर में घूमने का भी उन्हें शुल्क देना होगा। यह अभी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed