फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After two years, you will be able to see the rate of Allah

दो साल बाद अल्लाह के दर का दीदार कर सकेंगे आजमीन

Tue, 30 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
After two years, you will be able to see the rate of Allah
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी सरकार ने विदेशी लोगों के हज करने पर पाबंदी लगा दी थी। जिसके चलते सिर्फ अरब मुल्क के लोगों द्वारा ही हज किया गया था। संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगते ही पाबंदी का हटा लिया गया है। जिसके चलते हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए गाइडलाइन को जारी कर दिया है। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन

जारी गाइडलाइन के अनुसार हज यात्रा के लिए आवेदक की आयु 65 साल से अधिक नहीं होने के साथ ही आवेदक का पासपोर्ट 31 दिसंबर 2022 तक वैध होना अनिवार्य है। एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम पांच व न्यूनतम एक वयस्क व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन www.hajcommittee.gov.in के साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदक को यात्रा से एक माह पहले तक करोना रोधी टीके की दोनों डोज लगवाना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए हज फैसिलिटी केंद्रों पर आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर विभाग में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हज कमेटी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हज आवेदन पर किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हज कमेटी ऑफ इंडिया के हेल्पलाइन नंबर 022-22107070 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सीयूजी नंबर 7310103531, 7310103536 व 7310103537 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed