{"_id":"60eb44098ebc3ec7f14f1fd0","slug":"after-three-months-there-is-no-case-of-corona-in-the-division-jhansi-news-jhs1992970116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद मंडल में कोरोना का कोई केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद मंडल में कोरोना का कोई केस नहीं
विज्ञापन

झांसी। तीन महीने बाद ऐसा मौका आया है, जब झांसी मंडल में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। साथ ही किसी की जान भी नहीं गई है। ऐसे में झांसी मंडल में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ती नजर आ रही है।
झांसी में रविवार को 4726 सैंपलों की जांच की गई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 3113, एंटीजन किट से 1609 और ट्रू नेट से चार नमूने जांचे गए। इनकी जांच में कोई भी संक्रमित सामने नहीं आया और न ही कोरोना से किसी की मौत हुई है। अभी झांसी में संक्रमितों की संख्या 36519 और मरने वालों का आंकड़ा 663 बना हुआ है। एक्टिव केस भी 12 बचे हैं। हालांकि, लक्षण वाले मरीज चार हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत और मृत्युदर 1.8 फीसदी है। मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि रविवार को झांसी के अलावा मंडल के ललितपुर और जालौन में भी कोरोना से न तो किसी की जान गई और न ही कोई संक्रमित मिला। यह मौका तीन महीने बाद सामने आया है।