{"_id":"586c017a4f1c1b4d56159a4d","slug":"after-the-list-of-candidates-in-bsp-stir-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बसपा में हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बसपा में हलचल तेज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
bsp parti, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल होने की घोषणा तो कर दी, लेकिन नाम नहीं पता लगने से अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी पता नहीं लगा कि कहां प्रत्याशी बदले गए और कहां नहीं।
बसपा काफी समय से चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को विधानसभा प्रभारी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें झांसी सदर सीट से सीताराम कुशवाहा, गरौठा सीट से डा. अरुण मिश्रा, बबीना सीट से विधायक कृष्णपाल सिंह और मऊरानीपुर से पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने ललितपुर से सिटिंग विधायक रमेश कुशवाहा का टिकट काटकर संतोष कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया और महरौनी से विधायक फेरनलाल अहिरवार को चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी।
इस तरह गरौठा से सामान्य वर्ग, झांसी से पिछड़े, बबीना से पिछड़े वर्ग और मऊरानीपुर से दलित को मैदान में उतारा है। ललितपुर से पिछड़े वर्ग और महरौनी से दलित वर्ग के नेता को उम्मीदवार बनाया है। अभी यह नहीं पता लगा है कि आज जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में ये ही नाम हैं या फिर इसमें कोई बदलाव किया गया है। इस बारे में बसपा का कोई स्थानीय नेता भी कुछ नहीं बता रहा।