फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the drag, the corporation understood the mistake, formed a new committee to find the date of birth

खिंचाई के बाद निगम को गलती समझ में आई, जन्मतिथि खोजने को नई कमेटी बनाई

Sun, 30 Oct 2022 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
After the drag, the corporation understood the mistake, formed a new committee to find the date of birth
झांसी। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में नगर निगम ने झांसी शहर को महज 20 साल पुराना बता दिया था। झांसी के गौरवशाली इतिहास के साथ हुए इस मजाक पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अफसरों की जमकर खिंचाई की। तब जाकर नगर निगम को अपनी गलती समझ में आई और अब जन्मतिथि खोजने के लिए नई कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रदेश के नगरों का जन्मदिन मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में झांसी नगर के सृजन की तिथि तय की जानी थी। इसके लिए नगर निगम के अफसरों को दो माह का लंबा समय भी मिला था। इसके बाद शासन को भेजी गई रिपोर्ट में झांसी की जन्मतिथि सात फरवरी 2002 बता दी गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक झांसी नगर महज 20 साल पुराना ही है। अमर उजाला के 30 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर ‘झांसी के जन्मदिन की तारीख क्या है! अफसर बोले, सरकार.. 7 फरवरी 2002’ के जरिये नगर निगम की इस गलती की जानकारी लोगों तक पहुंची। सभी ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। लोगों का कहना रहा कि बेहद गंभीर विषय पर नगर निगम द्वारा भारी लापरवाही बरती गई है। निगम की इस करतूत ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और उससे पहले के झांसी के स्वर्णिम इतिहास को दरकिनार कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस पर भूल सुधार करते हुए अब नगर निगम ने महापौर की अध्यक्षता में नई कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी जनप्रतिनिधियों, इतिहासविदों व जनसामान्य के लोगों से सुझाव व प्रस्ताव लेकर झांसी की जन्मतिथि खोजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी की जन्मतिथि खोजने के लिए नई कमेटी का गठन कर दिया गया है। महापौर की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी जन्मतिथि के संबंध में पुनर्विचार करेगी।
- पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त
पार्षदों को भनक तक नहीं लगने दी
झांसी। मनोनीत पार्षद मनु सिंह ने नगर निगम की करतूत पर एतराज जताते हुए कहा कि निगम के अफसरों ने झांसी की जन्मतिथि खोजने की प्रक्रिया की पार्षदों को भनक तक नहीं लगने दी, जिसकी वजह से इतनी बड़ी गलती हुई। महापौर की पहल के बाद अब नई कमेटी गठित हुई है। जल्द सही तिथि तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed