फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the death of King Samthar, the Queen's health deteriorated, medical reached the royal family

Jhansi News: राजा समथर के निधन के बाद रानी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल पहुंचा राजघराना

Sun, 12 Mar 2023 08:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
After the death of King Samthar, the Queen's health deteriorated, medical reached the royal family
मेडिकल कॉलेज में समधिन के भर्ती होने पर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पहुंचीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ? - फोटो : REPORTERS
झांसी। समथर के राजा रणजीत सिंह जूदेव के निधन के तीन दिन बाद शनिवार को उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम भेजकर एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री उनकी समधिन वसुंधरा राजे सिंधिया समेत राजघराने के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

समथर रियासत के अंतिम शासक राधाचरण सिंह जूदेव के पुत्र रणजीत सिंह जूदेव का बुधवार को निधन हो गया था। इससे परिवार में गम का माहौल है। शनिवार की सुबह रणजीत सिंह जूदेव की पत्नी देविका राज लक्ष्मी (76) की तबीयत खराब हो गई। मेडिकल कालेज झांसी के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि सुबह दस बजे वह बाथरूम में गिर पड़ीं। बाद में उन्हें दौरे आने लगे। सूचना पर कॉर्डियोलॉजिस्ट समेत डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम को समथर स्थित किला रवाना कर दिया गया। जांच पड़ताल के बाद रात में उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। उनकी सीटी स्कैन की जांच कराई गई। रिपोर्ट में न तो ब्लीडिंग, ट्यूमर और न ही हैमरेज या स्ट्रोक की पुष्टि हुई है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में उन्हें भर्ती किया गया है। प्राचार्य के मुताबिक अब उनकी तबीयत ठीक है। 48 घंटे तक उन्हें डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखने के बाद छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत राजघराने से जुड़े कई लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। देर रात तक सभी मेडिकल कॉलेज में ही रहे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस समेत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

मशीन खराब, इसलिए बाहर करानी पड़ी जांच
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी हुई है। इसलिए राजा समथर की पत्नी की सीटी स्कैन की जांच एक निजी अस्पताल में करानी पड़ी।
नेपाल राजपरिवार से लेकर पूर्व सीएम तक श्रद्धांजलि देने पहुंचीं
- पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव के निधन के बाद शोक जताने पहुंचे कई दलों के बड़े नेता
अमर उजाला ब्यूरो
समथर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उनकी छोटी बहन मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और नेपाल राजपरिवार की भवानी सिंह शनिवार को समथर पहुंचीं। समथर में राजा रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर शोक जताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा समथर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। सियासत में भी उनकी काफी अच्छी पकड़ थी जो कमी उनके निधन के बाद हुई है उसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समथर किला में राजपरिवार के रिश्तेदारों, पूर्व रियासतों के प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक लोगों का जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने व शोक संवेदनाएं व्यक्त कर राज परिवार को इस दुखद समय में ढांढस बधाने का क्रम जारी है। शनिवार को राजा समथर की समधन धौलपुर रियासत की महारानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे एवं उनकी छोटी बहन खेल, युवा कल्याण एवं उद्योग मंत्री मध्यप्रदेश शासन यशोधरा राजे और उनके साथ आईं नेपाल राज परिवार से भवानी सिंह ने समथर किला पहुंचकर जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की । शोक संवेदनाएं व्यक्त कर समथर राजपरिवार को ढांढस बधाया। इसके अलावा सांसद जयपुर रामचरण बोहरा, सांसद धौलपुर करौली डॉ. राजेंद्र राजौरिया, पूर्व मंत्री यूनुस खान, अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक कमल लाल मीणा, पूर्व विधायक रानी खोली, सांसद मनोज राजोरिया, पूर्व मंत्री कैलाश भारती, अशोक खंडेलवाल, के पी परमाल, जंडेल सिंह, ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह खिडोरा, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओंमकार सिंह, चौधरी रघुवीर सिंह, सुरेश सिंह परमार, नत्थी सिंह चेयरमैन, महाराज सिंह आदि ने भी समथर किला पहुंचकर महाराजा समथर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed