{"_id":"69dab31006f82e4ac90dba57","slug":"after-talking-to-his-girlfriend-he-jumped-into-a-well-and-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-774641-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रेमिका से बात करने के बाद कुएं में कूदा, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रेमिका से बात करने के बाद कुएं में कूदा, माैत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
बबीना/झांसी। बबीना के मुरारी गांव निवासी सुरेंद्र अहिरवार (18) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसकी लाश गांव के बाहर कुएं में उतराती मिली। आठ अप्रैल की रात से वह लापता था। छानबीन में पुलिस को सुरेंद्र के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। उसने दोस्तों के साथ आखिरी बार गर्लफ्रेंड से बात की थी।
सुरेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता कमल और मां सविता की मौत हो चुकी है। वह बड़े भाई पंकज के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र ने बिजौली में कपड़ों की दुकान खोली थी। एक माह से उसने दुकान नहीं खोली। आठ अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। दूसरे दिन कुएं के बाहर मोबाइल एवं बाइक की चाबी मिली थी।
कुएं में देखने पर कुछ भी नजर नहीं आया। पुलिस भी उसे तलाश रही थी। शुक्रवार को परिजनों ने कुएं में तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला।
शनिवार सुबह उसका शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कुएं से शव को निकलवाया। साथ ही हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि शरीर में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष विनय कुमार साहू का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है। सुरेंद्र की एक युवती से बात करने की रिकॉर्डिंग भी मिली है।