फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After six years of love marriage, a young man committed suicide due to a quarrel

Jhansi News: प्रेम विवाह के छह साल बाद कलह में युवक ने दी जान

Wed, 28 May 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
After six years of love marriage, a young man committed suicide due to a quarrel

विज्ञापन


झांसी। पत्नी से रोजाना होने वाली कलह से परेशान होकर प्रेम विवाह के छह साल बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।कोतवाली के झारखिड़या मोहल्ला निवासी अवधेश सोनी (25) पुत्र अशोक सोनी प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि छह साल पहले उसने मोहल्ले में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद होने पर पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार शाम पत्नी घर पर नहीं थी। वह अकेला था। उसी दौरान कमरे को अंदर से बंद करके उसने फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन पहुंचे, तब दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर उसका शव लटकता दिखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed