{"_id":"6349b1f5bbca5148326eb1b9","slug":"after-six-months-help-child-jhansi-news-jhs2309244196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को छह महीने बाद मिलेगी सरकारी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को छह महीने बाद मिलेगी सरकारी मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के बच्चों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड - 19) शुरू की गई थी, जिसके तहत हर माह पेंशन देने का प्रावधान है। लेकिन, जिले में चयनित बच्चों को छह महीने बाद पेंशन मिलने जा रही है। बजट न होने की वजह से बच्चों को मार्च के बाद से उनके हिस्से की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई थी।
कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर मारे गए लोगों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड - 19) का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 18 साल तक की आयु के बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की पेंशन देने का प्रावधान है। यह धनराशि बच्चों के खाते में भेजी जाती है। लेकिन, बजट न होने की वजह से मार्च 2022 के बाद से बच्चों को पेंशन दी ही नहीं जा सकी थी, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ा।
अब जाकर शासन ने बजट उपलब्ध कराया है, जिसके बाद बच्चों के खाते में पिछले सभी महीनों की धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
23 बच्चे हो गए कम
झांसी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड - 19) के तहत जनपद में जिले में 407 बच्चे चिह्नित किए गए थे। योजना के तहत 18 वर्ष की आयु तक ही बच्चों को पेंशन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। चयनित 407 बच्चों में से 23 की आयु 18 साल से अधिक हो चुकी है। ऐसे में 384 बच्चों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
शासन की ओर से सभी चयनित बच्चों के लिए बजट उपलब्ध करा दिया गया है। एक-दो दिन में सभी के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी