फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After quarreling with his wife in Jhansi man committed suicide by hanging himself

पत्नी की जिद के आगे हारा शौहर: महजबी से फोन पर झगड़ने के बाद लगाई फांसी, 20 दिन पहले सिर से उठा था पिता का हाथ

Fri, 02 Jun 2023 05:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

साहिल की शादी करीब ढाई साल पहले प्रयागराज निवासी महजबी से हुई थी। शादी के बाद महजबी ज्यादातर मायके में रहती थी। साहिल को उसकी पत्नी बहुत परेशान कर रही थी।

विज्ञापन
After quarreling with his wife in Jhansi man committed suicide by hanging himself
मृतक मोहम्मद साहिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी स्थित थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी सैलून मालिक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। इस वजह से सैलून संचालक मानसिक तौर पर परेशान था। परिजनों का कहना है कि पत्नी ससुराल में बंटवारे पर अड़ी हुई थी। बंटवारा ना होने से वह वापस नहीं लौट रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद उसने फांसी लगाई। 

विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी मोहम्मद साहिल (27) पुत्र अमजद इस्लाम गोंदू कंपाउंड में सैलून चलाता था। बड़े भाई समीर ने बताया कि साहिल की शादी करीब ढाई साल पहले प्रयागराज निवासी महजबी से हुई थी। शादी के बाद महजबी ज्यादातर मायके में रहती थी। साहिल को उसकी पत्नी बहुत परेशान कर रही थी। गुरुवार को साहिल ने बताया कि महजबी घर से अलग रहने की शर्त पर आने की बात कह रही थी। उसने मोबाइल चैट के स्क्रीन शॉट भी दिखाए। पिता का 40वां होने के बाद सबको बुलाकर बात करने की बात तय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10 बजे साहिल घर आया। तब उसने मां से भी पत्नी के बारे में बताया। देर शाम साहिल के पास उसकी पत्नी का फोन आया। फोन पर ही दोनों का झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे तक साहिल कमरे से बाहर नहीं आया। दुकान पर जाने के लिए चाबी उठाने कमरे में गया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। धक्का देकर दरवाजा खोला तो साहिल फंदे पर लटका हुआ था और उसका मोबाइल जमीन पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर सीकरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सिपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed