फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   after murder wife husband make a fake story

दहेज के लिए पत्नी की हत्या की, बचने के लिए बताया बदमाशों ने मार डाला

Tue, 22 Sep 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
after murder wife husband make a fake story
after murder wife husband make a fake story
झांसी। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के बड़रा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने गला दबाकर पत्नी का कत्ल कर दिया। इसके बाद हत्या का जुल्म छुपाने के लिए पूरी कहानी बना ली। खुद सभी घर वालों के हाथ पांव बांध दिए और पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने धावा बोलकर पत्नी की हत्या कर दी। कई घंटे की पड़ताल के बाद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुुर्म स्वीकार कर लिया। मृतका के परिजनों ने थाने में ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना मऊरानीपुर के बड़रा गांव निवासी अफरोज का विवाह छतरपुर निवासी अफसाना (21) के साथ एक साल पहले हुआ था। पुलिस के अनुसार शादी के बाद से ही अफसाना से दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। रविवार की रात भी दहेज मांगने को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते अफरोज ने अफसाना का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए कहानी रच डाली। परिवार के सभी सदस्यों ने एक दूसरे के हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद अफरोज ने पुलिस को सूचना दी कि रात में घर घुसे बदमाशों ने गला दबाकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। यह सुनकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सूचना पाकर एसएसपी दिनेश कुमार पी व एसपी राहुल मिठास भी पहुंचे। घटना की खबर पाकर अफसाना के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति पर हत्या करने का इल्जाम लगाया। एसपी राहुल मिठास ने बताया कि जांच दौरान पुलिस को भी मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने अफरोज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति अफरोज समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed