फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After making the reel, she told her husband, then committed suicide by swallowing poison

Jhansi News: रील बनाने के बाद पति को बताया, फिर जहर निगलकर दे दी जान

Thu, 13 Mar 2025 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
After making the reel, she told her husband, then committed suicide by swallowing poison

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रील बनाने के बाद एक महिला ने जहर निगलकर जान दे दी। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले इसकी जानकारी पति को दी थी लेकिन पति के घर पहुंचने से पहले वह जहर निगल चुकी थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।



मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद के विनवारा निवासी नरेंद्र बरुआसागर में फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। उसकी शादी दो मई 2021 को ग्राम सिनोरिया निवासी वंदना (23) से हुई थी। उनके दो बच्चे तीन साल की बेटी नव्या और एक साल का बेटा लक्ष्य है। पति नरेंद्र ने बताया कि वह बुधवार को रोजाना की तरह काम पर गया था। घर पर वंदना और दोनों बच्चे थे। दोपहर तकरीबन सवा 12 बजे वंदना ने फोन कर बताया कि उसने कीटनाशक निगल लिया है।
विज्ञापन


नरेंद्र ने बताया कि इसके बाद उसने कई बार वंदना को फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर पास में रहने वाले चचेरे भाई अनिकेत को घर भेजा। घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह भाई कमरे में दाखिल हुआ तो वहां वंदना अचेत पड़ी थी। कुछ समय बाद नरेंद्र भी वहां पहुंच गया। आनन-फानन परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति ने बताया कि वंदना के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घर में कोई परेशानी भी नहीं थी। वंदना भी खुश रहती थी। वह रील बनाती थी। मंगलवार को उसने एक मजाकिया रील भी बनाई थी, जिसे कीटनाशक निगलने से लगभग एक घंटा पहले पोस्ट किया था।


मायके जाने से कर दिया था मना

पति नरेंद्र ने बताया कि तीन-चार दिन पहले वंदना को उसका चचेरा भाई मायके ले जाने के लिए लेने आया था लेकिन, उसने जाने से मना कर दिया था। भाई से उसने कहा था कि वह पति और बच्चों के साथ होली के दिन आ जाएगी, लेकिन इससे पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed