फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After losing two lakh rupees in gambling, the young man committed suicide by jumping from the train, there was a dispute after his wife asked him.

Jhansi News: जुए में दो लाख रुपये हारने पर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, पत्नी के पूछने पर हो गया था विवाद

Tue, 14 Jan 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
After losing two lakh rupees in gambling, the young man committed suicide by jumping from the train, there was a dispute after his wife asked him.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जुए में दो लाख रुपये हारने पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक ने यह रकम अपने पिता से बेटियों के नाम जमा करने के लिए ली थी, लेकिन वह पैसा जुए में हार गया। जब पत्नी ने पैसों के बारे में उससे बात की तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।



बड़ागांव के ग्राम मवईगिर्द निवासी लक्ष्मीनारायण का पुत्र जयहिंद खंगार (30) पिछले 15 सालों से परिवार के साथ बिजौली में रह रहा था। बड़े भाई चंद्रभान ने बताया कि जयहिंद सब्जी बेचता था। वह जुआ खेलने का आदी था। करीब 15 दिन पहले वह पिता से झगड़ा कर दो लाख रुपये लेकर आया था। उसने ये कहकर पैसे लिए थे कि उसे पैसा अपनी दोनों बेटियों के नाम कराना है लेकिन वह पैसा जुए में हार गया।
विज्ञापन


पिता से पैसे लेने की जानकारी रविवार को उसकी पत्नी वीरू देवी को हुई। उसने जयहिंद से पैसों के बारे में पूछा तो वह झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर रात तकरीबन नौ बजे वह घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद पुलिस का फोन आया कि जयहिंद ने हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि मृतक की दो बेटियां तीन साल और डेढ़ साल की हैं। मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जयहिंद पहले भी कई बार जुआ में रकम हार चुका था। सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed