फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After Clash with neighbor man attack with acid on whole family in Jhansi

यूपी: दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में परिवार पर किया तेजाब हमला, 7 झुलसे

Sun, 30 Dec 2018 06:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 30 Dec 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
After Clash with neighbor man attack with acid on whole family in Jhansi
acid attack
झांसी में दो पड़ोसियों के बीच ऐसा विवाद छिड़ा की पूरे परिवार को तेजाब में नहला दिया। घटना झांसी देहात के मऊरानीपुर के मोहल्ला गांधीगंज की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने धूप सेकने के लिए बकरी को छत पर बांधा था। आरोपी की छत पीड़ित परिवार की छत से लगती है, जिसके बीच तारबंदी की गई है।

लेकिन इसके बावजूद पड़ोसी की बकरी आरोपी के घर में दाखिल हो गई। माना जा रहा है कि या तो किसी ने दोनों की छत के बीच बंधा तार खोल दिया होगा या बकरी ने खुद ही मुंह से वह तार काट दिया होगा।  
विज्ञापन


इसके बाद बकरी पड़ोस के घर में पहुंच गई जिसे देखकर आरोपी को इतना गुस्सा आया कि वह सीधा तेजाब लेकर पड़ोसी के घर पहुंच गया और एक-एक कर उसने पीड़ित परिवार के सात सदस्यों पर तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। मदद की पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पीड़ितों को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। 

घटना में एक ही परिवार के 7 लोग झुलस गए हैं। एस एस पी मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंचे हैं। साथ ही वे अस्पताल जाकर घायलों से भी मिले हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed