फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After an argument at home, he committed suicide by jumping in front of a train, leaving his mobile phone and wallet at home.

Jhansi News: घर में विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मोबाइल एवं पर्स घर में छोड़ गया था

Mon, 03 Nov 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
After an argument at home, he committed suicide by jumping in front of a train, leaving his mobile phone and wallet at home.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के बिसातखाना राई का ताजिया निवासी फाजिल खान (45) ने घर में विवाद होने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर फिल्टर रोड से बरामद हुआ। रात को वह मोबाइल एवं पर्स घर में छोड़कर निकल गया था। परिजन उसे तलाश रहे थे। फाजिल के परिजनों ने बताया कि वह ड्राइवर था। शनिवार रात घर में शराब पीकर लौटा। घर में विवाद हो गया था। नाराज होकर फाजिल मोबाइल एवं पर्स छोड़कर रात करीब 11 बजे घर से निकल गया। रविवार सुबह फिल्टर रोड पर रेल पटरी के पास उसका शव पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। कोतवाल राजेश पाल सिंह का कहना है कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed