फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After all what is happening in your Jhansi..six murders in eight days

आखिर यह हो क्या रहा है अपनी झांसी में..आठ दिन में छह हत्याएं

Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
After all what is happening in your Jhansi..six murders in eight days
झांसी। आखिर यह हो क्या रहा है झांसी में। अचानक क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है। पुलिस भी वारदातों का खुलासा करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। पिछले आठ दिनों में जनपद में छह हत्याएं हो चुकीं लेकिन, किसी का भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। डबल मर्डर में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इससे पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

30 सितंबर को प्रेमनगर इलाके में दोहरा हत्याकांड
सिद्ध की टोरिया इलाके में सनसनीखेज वारदात का अंजाम देते हुए हत्यारों ने यादव दंपती बलवीर और उनकी पत्नी अंजू को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद से हत्यारे पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे हैं। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए तेज-तर्रार समझे जाने वाले इंस्पेक्टर समेत दो सीओ, स्वॉट टीम को भी मैदान में उतार दिया लेकिन, इस भारी-भरकम पुलिसिया फौज की पड़ताल घटना स्थल से आगे बढ़ ही नहीं सकी। पुलिस के हाथ अभी तक दंपती के बैंक रिकॉर्ड तक नहीं लगे। यादव परिवार का पैसों का किससे लेन-देन था, यह भी पुलिस नहीं तलाश सकी। हत्यारों ने घर की कोई कीमती चीज नहीं छूई। पुलिस को वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या भी अभी तक नहीं मालूम।
विज्ञापन

श्रीनगर इलाके में युवक की हत्या
प्रेमनगर के श्रीनगर इलाके में एक युवक विजय विश्वकर्मा की भी 30 सितंबर को ही मारकर उसका शव पेड़ में लटका दिया गया। इस मामले में दोनोें परिवार के बीच आपसी रंजिश उभरकर सामने आई लेकिन, इसका भी खुलासा अभी तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर में पत्नी के सामने पति की हत्या
थाना टोड़ीफतेहपुर के बिजौरा इलाके में पत्नी के सामने ही पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बिजौरा निवासी लोकेंद्र पटेल (35) पुत्र करन सिंह अपनी पत्नी के साथ मूंगफली तोड़कर घर लौट रहा था। खेत के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल तक उसकी पत्नी आगे-आगे चल रही थी। तभी पीछे से दो युवकों ने लोकेंद्र को गुटका खाने के लिए आवाज लगाई। लोकेंद्र उनके साथ गुटका खाने के लिए रूक गया। इसी दौरान अचानक उनमें से एक युवक ने कुल्हाड़ी निकालकर लोकेंद्र के सिर पर दनादन कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से उसकी मौत हो गई।
लूट के लिए घर से घुसे बदमाशों ने की हत्या
थाना बड़ागांव के चंदपुरा कस्बा में चार अक्तूबर को श्यामलाल कुशवाहा के घर में घुसे बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया। उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। बदमाश घर के भीतर रखा सारा जेवरात भी समेट ले गए।
सराफा कारोबारी के पुत्र की हत्या
गुरसराय के मोदी चौराहा के पास पच्चीसा इलाका निवासी नरेश सोनी के पुत्र राहुल सोनी की अज्ञात बदमाशों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारों का देर-रात तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

सभी मामलों के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस टीम इन मामलों के जल्द खुलासे की कोशिश करने में जुटी है। शिवहरि मीना एसएसपी
चोरी की वारदात भी नहीं खोली जा सकी
हाईटेक बदमाशों से लोहा लेने का दम बांध रही पुलिस घर का ताला तोड़ने वाले बदमाशों से भी नहीं निपट पा रही। पिछले तीन माह के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में 23 मामले दर्ज किए लेकिन, किसी भी बड़े मामले का खुलासा नहीं हुआ। 21 जून को नवाबाद थाने के अंर्तगत अति व्यस्त इलाके में चोरों ने सुबह ही मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 32 लाख के मोबाइल उड़ा दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी मेें कैद है लेकिन, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी। नवाबाद इलाके मेें इन दिनों जेब काटने वालों का गिरोह भी सक्रिय है। तीन दिन के भीतर तीन वारदात हो चुकी। कोतवाली इलाके के बिसाती बाजार में सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोर चार लाख ले उड़े। इस घटना के करीब तीन माह बीत चुके लेकिन, पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी। तिलयानी बजरिया स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखी पूरी नकदी उड़ा दी। सीपरी बाजार में भी चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए लेकिन, पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed