फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a domestic dispute, a young man was run over by a train after he put his head on the tracks

Jhansi News: घरेलू विवाद के बाद पटरी पर सिर रखकर ट्रेन से कटा युवक

Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
After a domestic dispute, a young man was run over by a train after he put his head on the tracks
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-कानपुर रेल लाइन पर फिल्टर क्रासिंग के पास रविवार दोपहर अलीगोल निवासी युवक ने पटरी पर सिर रखकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस वजह से मालगाड़ी वहां करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। इस रूट पर यातायात भी प्रभावित रहा।

कोतवाली के अलीगोल निवासी इकराम (27) पुत्र लुकमान प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह उसका घर में विवाद हो गया। इसके बाद इकराम किसी से बिना कुछ कहे बाहर चला गया। यहां से वह फिल्टर रोड क्रासिंग के पास जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह सुबह करीब 10 बजे से ही वहां घूम रहा था। उसे घूमता देख कोई कुछ समझ नहीं सका था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही एक मालगाड़ी क्रासिंग से गुजरने को हुई, अचानक वह पटरी पर आकर सिर रख दिया। मालगाड़ी के गुजरने से उसके चीथड़े उड़ गए। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी समेत जीआरपी भी पहुंची। पुलिस ने उसकी शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी जा पहुंचे। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed