फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After 27 years 282 labharthi years corore rupees

टर्मलोन: 27 साल बाद भी 282 लाभार्थियों पर फंसा है सवा करोड़

Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
After 27 years 282 labharthi years corore rupees
झांसी। टर्म लोन योजना के तहत जिले के 282 लाभार्थियों को तकरीबन सवा करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था। ऋण की अदायगी के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी ऋण अदा नहीं किया गया। अब अंतिम नोटिस जारी करते हुए 31 जनवरी की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करने के उद्देश्य से लगभग तीन दशक पहले सरकार द्वारा टर्म लोन योजना को शुरू किया गया था। योजना के तहत जिले के 282 पात्र लाभार्थियों को तकरीबन सवा करोड़ रुपये का ऋण बंटा था। लगभग 27 साल बीत जाने के बाद भी लाभार्थियों ने लोन की किस्त अदा नहीं की है। ऋण की अदायगी के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। लेकिन हर बार नोटिस की अनदेखी कर ऋण की अदायगी नहीं की गई है। लोन की वसूली के लिए अल्पसंख्यक विभाग द्वारा लाभार्थियों को अंतिम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऋण अदा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की गई है। तय समय सीमा के भीतर लोन अदा नहीं करने पर रिकवरी के लिए तहसील भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कई बार सूचना देने के बाद भी ऋण की अदायगी नहीं की गई है। अंतिम नोटिस जारी कर 31 जनवरी की तिथि तय की गई है। तय समय सीमा गुजरने के बाद तहसील के माध्यम से रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद तारिक, उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed