फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Adorn Laddu Gopal on Janmashtami

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का कीजिए श्रंगार

Wed, 25 Aug 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Adorn Laddu Gopal on Janmashtami
झांसी। जन्माष्टमी पर हर साल कान्हा जी सुंदर बांसुरी, मुकुट और साज-शृंगार के साथ झूले पर विराजते हैं लेकिन इस बार लड्डू गोपाल की सज-धज बिल्कुल स्टाइलिश है। जन्माष्टमी के लिए बाजार में इस बार कान्हा जी के लिए डिजाइनर चश्मा, नाइट सूट, परफ्यूम, डबलबेड, जेल और खूबसूरत शेरवानी के साथ खटिया, छतरी और चंदन का स्पेशल फेशियल भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इस बार जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके लिए बाजार भी सज चुका है। बाजार में लड्डू गोपाल को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर जरी, मोती वर्क, सितारा और मोरपंख सहित गोटा-पट्टी की डिजाइनर कटिंग पोशाकें हर रंग और डिजाइन में उपलब्ध हैं। बड़ा बाजार में कान्हा जी की पोशाकें पसंद कर रहीं गुदरी की प्राची गुप्ता, अनुभा, गौरी, ईशी, युक्त और राघव ने कहा कि पोशाकें इस बार बहुत सुंदर डिजाइनों में हैं। पगड़ी के साथ मोरपंख मुकुट भी काफी अच्छा है।
विज्ञापन

इनकी कीमत साइज और डिजाइन के अनुसार 10 रुपये लेकर 250 रुपये तक है। इसके अलावा लकड़ी, प्लास्टिक, पीतल और जंजीर के सुंदर झूले भी 150 से 1500 रुपये तक में हैं। मानिक चौक में झूले पसंद कर रहीं ईशा ने कहा कि पत्ती और हरियाली से सजे झले खूब बेहतरीन हैं। उधर, बाजार में कढ़े हुए डिजाइनर झूले सभी को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीपरी, बड़ा बाजार और मानिक चौक में डबलबेड, छतरी, पंखा, नाइट शूट और शेरवानी संग फूल बंगला, चश्मा, चप्पल, बाल, छतरी, मच्छरदानी, खटिया और ढेरों सामान उपलब्ध है।
बोले दुकानदार-
इस बार कान्हा जी के लिए डिजाइनर कटिंग पोशाकें भी उपलब्ध हैं। इसमें लड्डू गोपाल को सजाने के लिए मुरली, मोर, मुकुट, पगड़ी और जेवरात भी हैं।
अशोक-दुकानदार मानिक चौक
-जन्माष्टमी के लिए बाजार में हर साइज और हर रंग में पोशाकें हैं। अबकी लड्डू गोपाल को सजाने के लिए मुकुट की जगह पगड़ी ज्यादा पसंद की जा रही है।
राजकुमार-दुकानदार-बड़ा बाजार
कान्हा जी को सजाने के लिए स्पेशल डबल बेड, छतरी, चार्जिंग से चलने वाला राधाकृष्ण रोशनी से सजा पंखा, मच्छरदानी और फूल बंगला काफी वैराइटी हैं।
नीलम अग्रवाल-दुकानदार-बड़ा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed