{"_id":"5f4411108ebc3e3ca40a0e5a","slug":"admission-reporters-news-jhs174600192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू कैंपस में सितंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू कैंपस में सितंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। प्रवेश समिति की बैठक में यह फैसला हो गया है। इसके अलावा कोरोना के मद्देनजर प्रवेश परीक्षा वाले 19 कोर्सों में अब सीधे प्रवेश होंगे।
बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जानी हैं। इसके लिए सोमवार को बीयू की प्रवेश समिति की बैठक हुई। बीयू और संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के 49 और सीधे प्रवेश के 46 कोर्सों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त थी। कोर्सों में प्रवेश के लिए बारह हजार से अधिक आवेदन आए हैं। कोरोना के चलते इस बार प्रवेश प्रक्रिया में विलंब हो गया है। सोमवार को बीयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने को लेकर कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि प्रवेश प्रक्रिया सितंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। वहीं, बीयू कैंपस और कॉलेजों में संचालित 30 व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश परीक्षा 20 सितंबर के बाद होगी।
इन 19 कोर्सों में अब मेरिट के आधार पर प्रवेश
बीटेक बायोमेडिकल, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, बीटेक फूड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंटरग्रेटेड बीएचएमसीटी-एमएचएमसीटी, एमबीए टूरिज्म, एमएससी बायोमेडिकल साइंस, एमएससी आयुर्वेद एंड अल्टनेट मेडिसिन, एमएससी लाइफ साइंस, एमबीए एफएम, एमएफसी, एमएसडब्ल्यू, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमसीए, एमएससी स्टैटिक्स में प्रवेश इस बार परीक्षा के जरिए नहीं, बल्कि मेरिट के जरिए होगा।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए आठ केंद्र
- झांसी
- प्रयागराज
- लखनऊ
- छतरपुर
- ग्वालियर
- सागर
- गाजियाबाद
- पटना