फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Administration is cross dead line MLA upset

प्रशासन की हद पार, विधायक नाराज

Fri, 27 Dec 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Administration is cross dead line MLA upset
झांसी। नवजात बच्ची अब पूरे 11 दिन की हो चुकी है। उसके स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लेकिन, अफसर अब भी संवेदनहीन बने हुए हैं। पूरे समाज में बच्ची को लेकर संवेदना है और गुनहगारों की पहचान उजागर होने की आवाज उठ रही है, लेकिन जिम्मेदार उदासीन हैं। जांच के आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी जांच अधिकारी के पास आदेश की प्रति तक नहीं पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का रवैया भी बेहद ढुलमुल है। कोई अधिकारी बच्ची को देखने तक नहीं गया। इससे उनकी संवेदनशीलता पता चलता है। जनप्रतिनिधि भी अधिकारियों के रवैये पर पूरी नजर रखे हुए हैं। अमर उजाला से बातचीत में भाजपा विधायकों ने कहा कि यदि जल्द प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाले गए तो शासन से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन अमर उजाला में यह खबर पढ़ रहा हूं। नवजात बच्ची को फेंका जाना बेहद दुखद है। यदि इस प्रकरण की जल्द से जल्द जांच शुरू नहीं हुई तो शासन स्तर पर मामला ले जाकर जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत की जाएगी। - रवि शर्मा, सदर विधायक।
विज्ञापन

नवजात बच्ची के प्रकरण में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात की जाएगी। जिस स्थान पर बच्ची को फेंका गया है, उसके पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच यदि जल्द शुरू नहीं होती है तो शासन स्तर तक मामले को ले जाया जाएगा। - राजीव सिंह पारीछा, विधायक बबीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में जिलाधिकारी से बात की है। उन्होंने बताया कि जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट से भी बृहस्पतिवार को फोन पर बात की है। उनसे कहा है कि वह जितनी जल्द हो, सीसीटीवी फुटेज की जांच करें। - जवाहर लाल राजपूत, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed