फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   adjria chief and arya shachiv appointed

अड़जरिया अध्यक्ष व आर्या सचिव चुने गए

Mon, 29 Jun 2015 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 29 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
adjria chief and arya shachiv appointed
झांसी। रविवार को ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफीसर्स एसोसिएशन की झांसी यूनिट का चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर अनिल अड़जरिया तथा सचिव पद पर सी बी आर्या ने धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन




संगम बिहार स्थित एसोसिएशन के कार्यालय पर सुबह से ही चुनावी गहमागहमी दिखाई देने लगी थी। विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने - अपने पक्ष में लामबंदी में जुटे हुए थे। मतदान की शुरुआत चुनाव अधिकारी एस डी वर्मा, राजीव कमल व सुशील सक्सेना की देखरेख में सुबह नौ बजे से शुरू हुई। तय समय अपराह्न तीन बजे तक एसोसिएशन के 186 सदस्यों में से 181 ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया।
विज्ञापन



 तदुपरांत, चार चरणों में मतगणना हुई। इसके बाद नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर 119 वोट हासिल कर अनिल अड़जरिया ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर राजेश श्रीवास्तव (112), मंडल सचिव सी बी आर्या(119), संयुक्त सचिव सुधीर सक्सेना(121), कोषाध्यक्ष आर के सब्बरवाल(122) तथा सहायक कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल(126) चुने गए। कार्यकारिणी प्रतिनिधि पद पर पी के सिंह, वी के गुप्ता व हरगोविंद परिहार चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने कर्मचारियों की एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर सुनील श्रीवास्तव, पी के शेषा, रवींद्र श्रीवास्तव, तुलाराम वर्मा, किशोर लिखार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed