{"_id":"6abada2e3f28b519bf07e828","slug":"aditi-appointed-assistant-coach-of-the-up-under-19-women-s-team-jhansi-news-c-11-jhs1019-886905-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अदिति बनीं यूपी अंडर-19 महिला टीम की सहायक कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अदिति बनीं यूपी अंडर-19 महिला टीम की सहायक कोच
विज्ञापन
अदिति शर्मा
झांसी। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी के रूप में लंबा सफर तय करने वाली झांसी की अदिति शर्मा अब उत्तर प्रदेश की युवा महिला क्रिकेटरों को तराशेंगी। अदिति शर्मा को यूपीसीए ने उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
करीब डेढ़ दशक पहले महज 14 वर्ष की उम्र में यूपी अंडर-19 टीम में पदार्पण करने वाली अदिति अब उसी आयु वर्ग की खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी। उनकी नियुक्ति से झांसी के क्रिकेट जगत में खुशी है।
अदिति ने वर्ष 2010 में 14 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-23 टीम की कप्तानी भी संभाली। अंडर-19,अंडर-23 और सीनियर इंटरजोनल क्रिकेट में भी वह खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
बल्ले के साथ गेंद से भी दिखाया दम
अदिति दाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ दाएं हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती थीं। अदिति ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से महिला लिस्ट-ए क्रिकेट में 38 मैचों में 772 रन बनाए, जिसमें एक शतक 114 रन और तीन अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 26 विकेट भी दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 36 मैचों में 445 रन बनाने के साथ 15 विकेट हासिल किए। गेंदबाजी में सबसे बेस्ट स्कोर सात विकेट रहे।
इंडिया रेड में भी मिली जगह
लगातार बेहतर प्रदर्शन का नतीजा यह रहा कि वर्ष 2018 में अदिति का चयन सीनियर महिला टी-20 इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड टीम में हुआ। इसके साथ वह इंडिया ब्लू टीम के लिए भी खेल चुकीं हैं।
अब कोचिंग में नई पारी
वह बीसीसीआई लेवल-2 क्वालिफाइड कोच हैं और युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दे रही हैं। अब उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला टीम की जिम्मेदारी मिली है। अदिति ने बताया कि अभी 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक लखनऊ में होने वाले कैंप के लिए नियुक्त किया गया है।