{"_id":"60dcd6968ebc3ebf2103c07d","slug":"adhisasi-abhiyanta-ke-ghar-pr-bina-meter-jal-rhi-thi-bijli-jhansi-news-jhs1984235146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता के घर पर बिना मीटर जल रही थी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता के घर पर बिना मीटर जल रही थी बिजली
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग के अफसर जनता को मीटर लगवाकर बिजली जलाने का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन अफसर ही बिना मीटर लगाए बिजली जला रहे हैं। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता के आवास पर बिना मीटर के बिजली जल रही थी। बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारकर मामले को पकड़ लिया। एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
महानगर निवासी राज साहू ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को शिकायत की थी कि जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता के यहां अवैध तरीके से बिजली जल रही है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने जांच करने के निर्देश दिए। जांच के लिए एसडीओ शोभित दीक्षित और विजिलेंस की टीम ने अधिशासी अभियंता के आवास पर जांच की तो बिना मीटर के बिजली जलती मिली। टीम ने एफआईआर कराने का निर्णय लिया।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि 2015 में जब वह स्थानांतरित होकर यहां आए थे, तब आवास में मीटर नहीं लगा था। उन्होंने मीटर लगवाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने दिसंबर में बिना मीटर के बिल का 48 हजार रुपये जमा किया। हाल ही में उन्होंने इसके लिए 96 हजार रुपये जमा किया है। वह बार- बार बिजली विभाग को पत्र लिख चुके हैं कि मीटर लगा दिया जाए, लेकिन अब तक मीटर नहीं लगाया गया।