{"_id":"3f7636126b39f99186dc16b9108c46a4","slug":"action-on-two-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अफसरों का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अफसरों का जवाब तलब
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष कम व्यय करने पर उप निदेशक मंडी निर्माण, विभागीय जानकारी उपलब्ध न कराने पर लघु सिंचाई विभाग के एई से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बुंदेलखंड पैकेज के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच टीएसी से कराए जाने के निर्देश दिए।
आयुक्त सभागार में मंडलीय बुंदेलखंड पैकेज की समीक्षा के दौरान उन्होंने जनपद जालौन में बंद पड़ी पाइप पेयजल योजना को शुरू करने पर जल निगम विभाग के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दो अन्य जनपदों में पाइप पेयजल योजना बंद पड़ी है। उन्हें चालू कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराए। बुंदेलखंड पैकेज के तहत उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष व्यय कम करने पर उप निदेशक मंडी निर्माण और लघु सिंचाई विभाग के एई द्वारा विभागीय जानकारी नहीं दे पाने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के बुंदेलखंड पैकेज की समीक्षा के दौरान जल्द से जल्द कुआं समेत अनेक कार्य पूर्ण करने पर बल दिया। इस मौके पर भूमि विकास एवं जल संसाधन, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विपणन मंडी परिषद, पशुपालन विभाग, वन विभाग, दुग्ध विकास विभाग के अलावा उद्यान विभाग की समीक्षा की। पैकेज में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष कार्यों की प्रगति व व्यय की जानकारी ली।
समीक्षा बैठक जेडीसी डीएस मिश्र, अपर आयुक्त आर के सिंह, डीएफओ एन रवींद्र, डीडी अर्थ एवं सांख्यिकी भोला राम, मुख्य अभियंता जल निगम ए के तिवारी, डीडी उद्यान राम जी लाल वर्मा, सुरेश चंद गोयल व सुनील कुमार अग्निहोत्री समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।