फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused of kidnapping and raping a minor arrested

Jhansi News: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a minor arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने करीब आठ माह पहले अगवा करके ले जाई गई किशोरी को बरामद करने के साथ ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। इस मामले में हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस दाखिल की गई थी। किशोरी की बरामदगी के लिए एसआईटी गठित की गई थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस किशोरी को बरामद कर सकी।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 11 जून 2025 को पीड़िता की मां ने सीपरी बाजार थाने में लहर माता मंदिर के पास निवासी कल्लू रायकवार के खिलाफ नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया लेकिन, पीड़िता की बरामदगी नहीं हो सकी थी। पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल कर दी। इसके बाद गठित एसआईटी ने नए सिरे से सुराग लगाना शुरू किया। सुराग लगाने पर निवाड़ी के सेंदरी निवासी गोलू पाल का पता चला। शनिवार को पुलिस ने गोलू को पारीछा पीपा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर किशोरी भी मिल गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि बहला-फुसलाकर उसने किशोरी से शादी कर ली थी। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed