फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused arrested for theft worth lakhs

Jhansi News: लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for theft worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़िया बम्हौरी में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपी रोहित पटेल उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर 15,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
ग्राम बुढ़िया बम्हौरी निवासी अयोध्या प्रसाद के मकान से चोरों ने अलमारी तोड़कर 59 हजार रुपये नकद और करीब 5.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे। पीड़ित की तहरीर पर लल्ला, उत्तम पटेल और अवध किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सटीक सूचना पर बुढ़िया बम्हौरी निवासी रोहित पटेल उर्फ लल्ला (25) को ग्राम वीरा मुख्य मार्ग से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चोरी के रुपये मिले।
विज्ञापन

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रांजल सिंह परिहार, कांस्टेबल अग्रज यादव और वासु कुमार शामिल थे। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed