{"_id":"ea1d04d695a549245fc0edc9e991dc13","slug":"accident-one-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, तीन घायल
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 22 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरच (झांसी)। अमरौख से कुरैठा लौट रहा बारातियों से भरा एक ट्रैक्टर ग्राम अहरोरा के पास पलट गया। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार को ग्राम कुरैठा निवासी परशुराम पाल के पुत्र देवेंद्र की शादी थी। उसकी बारात कुरैठा से पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौख आई हुई थी। बुधवार को सभी बाराती बस व अन्य साधनों से वापस आ गए थे। आधा दर्जन लोग सामान को लेकर बुधवार रात एक ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे।
रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर जैसे ही ग्राम अहरौरा के निकट बने एक नाले से गुजरा तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रैक्टर में दो ट्राली जुड़ी थीं, जो पलट गईं। हादसे में ट्रैक्टर सवार बाराती रामसहाय (65) पुत्र सुम्मेर पाल निवासी सोमई थाना एट, जिला जालौन की ट्राली के नीचे दब कर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में थाना पूंछ के ग्राम अमरौख निवासी करन सिंह, प्रीतम, कुरैठा निवासी जमुना दास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष हफीजुर्रहमान ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतक के पुत्र भगवानदास ने मामले की तहरीर पुलिस