फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accident maa dead

बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर

Fri, 26 Aug 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident maa dead
झांसी। नगरा में बेटी से मिलकर घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से मां की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक बरुआसागर निवासी उमा देवी (52) अपने बड़े पुत्र रोहित साहू (30) के साथ बुधवार को अपनी बेटी जूली से मिलने आई थी। बेटी को कुछ दिनों पहले ही पुत्री हुई थी। बुधवार देर-शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही नरई चौकी के पास पहुंचे, पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। उमा देवी ट्रक के पहिये की चपेट में आ गईं। उनकी मौत हो गई जबकि रोहित घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहित ट्रांसपोर्ट का काम करता है जबकि उसका छोटा भाई आकाश अभी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed