{"_id":"6afff28827adbf9e7b0e99fb","slug":"accident-in-jhansi-bus-rams-into-an-auto-rickshaw-which-had-collided-with-a-harvester-from-behind-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झांसी में दर्दनाक हादसा, हार्वेस्टर में घुसे पिकअप को पीछे से बस ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झांसी में दर्दनाक हादसा, हार्वेस्टर में घुसे पिकअप को पीछे से बस ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
Fri, 20 Nov 2026 12:44 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:44 PM IST
सार
यूपी के झांसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हार्वेस्टर में घुसी पिकअप को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पिकअप में सब्जियों के कैरेट लदे थे।
विज्ञापन
बस ने मारी टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के औपरा गांव के पास बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे हार्वेस्टर में पीछे से पिकअप जा घुसी। इसी दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट शताब्दी बस भी ऑटो से टकरा गई।
हादसे में पिकअप सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पिकअप में सब्जियां ले जाने वाले कैरेट लदे हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार तड़के करीब चार बजे औपरा गांव के पास हार्वेस्टर जा रहा था। इसी दौरान मोंठ से झांसी की ओर जा रहा पिकअप पीछे से हार्वेस्टर में जा घुसा। अचानक हुए हादसे के कारण पीछे से आ रही प्राइवेट शताब्दी बस का चालक भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पिकअप से टकरा गई।

Trending Videos
दो वाहनों के बीच पिकअप के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर चिरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मोंठ सुनील शर्मा के मुताबिक, हादसे में मारे गए दोनों युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।